बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा जरूरी हिमांशु नागपाल
सिकरारा बीआरसी पर स्वच्छता व मिशन प्रेरणा के तहत संवाद कार्यक्रम
संकल्प सवेरा सिकरारा । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने कहा बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना जरूरी है ।जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े और वे देश की मुख्यधारा से जुड़ सके। वे मंगलवार को सिकरारा बीआरसी पर स्वच्छता व मिशन प्रेरणा के संवाद कार्यक्रम को उपस्थित शिक्षक शंकुल व प्रधानाध्यापको को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास वहां के मानवीय विकास पर निर्भर करता है।
ब्यवस्था ऐसी की जाय कि सरकारी स्कूलों का स्तर प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर रहे ।शिक्षक को बच्चे की हर जानकारी रखते हूए उनमें आत्मविश्वास जागृत करना होगा। इसके लिये आवश्यक है कि वह स्वयं पर भी भरोसा रखें। इसके लिए कुछ अलग तरह का नवाचार विकसित करना होगा। इसमें बाल संसद की स्थापना करके पूरे विद्यालय के बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है और हर महीने उनकी गतिविधियों की जानकारी लेकर कमियों को दूर कर दे।
बीएसए गोरखनाथ पटेल ने आश्वत किया कि बालसंसद का यहां पहले से संचालन किया जा रहा था आपके निर्देश से अब और बेहतर तरीके से इसका क्रियान्वयन किया जाएगा इसकी शुरुआत सिकरारा विकासखण्ड से की जाएगी।बीईओ राजीव यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा मुख्यअतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की,शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव व संयुक्ता सिंह द्वारा सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत का मनोहारी प्रस्तुतिकरण किया गया।इस मौके बीईओ बसन्त शुक्ला,राजेश यादव शैलपति यादव ,सुरेन्द्र पटेल रहे अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक द्वय विजय बहादुर सिंह,लल्लन उपाध्याय, ने किया ।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,सुशील उपाध्याय, राजीव सिंह, लोहिया सुरेश यादव ,अनुपम श्रीवास्तव,रवि मिश्रा,सुनील सिंह,प्रताप यादव,डॉ संतोष सिंह ,आनंद सिंह देव,समरजीत यादव, शिवम सिंह सीमा उपाध्याय,अंकिता सिंह,रीतू सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका संयुक्ता सिंह व सुशील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।












