संकल्प सवेरा जौनपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम हर तरफ नजर आई। घर-घर बालक-बालिकाओं को कृष्ण रूप में सजाया गया। मंदिरों व घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकियां सजाई गईं। लोगों ने छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप दिया। नटखट बाल गोपाल सबके मन को भाए।

रात के 12 बजते ही कान्हा के जन्म की खुशियों में पूरा जनपद डूब गया। नंद के घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की…जयकारे गूंजने लगे। महिलाओं ने सोहर गाया। साधकों ने पूजन, आरती, भजन-कीर्तन एवं जयघोष कर भगवान के आने का उत्सव मनाया। घर-घर में बनी झांकियां एवं कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में नगरपालिका परिसर और पुलिस लाइंस में शुक्रवार की देर रात में भजन कीर्तन एवं जयघोष के बीच भगवान का जन्म हुआ।

पुलिस लाइंस की ओर से बनाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।














