प्रसव के दौरान शिशु ने मां के पेट में दम तोड़ा
चिकित्सा प्रभारी से परिजनों की हुई नोकझोंक
परिजनों का आरोप हैं सुविधा शुल्क न देने पर की गई लापरवाही

करंजाकला,संकल्प सवेरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर दो दिन पूर्व एक महिला को प्रसव के दौरान स्वास्थ्य पीएचसी करंजाकला ले गए जहां पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि 6 घंटे बाद बच्चा पैदा हो जाएगा। मरीज की हालत गंभीर देख परिजनों ने जबर जस्ती रेफर करवा लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न देने पर मरीज के साथ स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लापरवाही बढ़ती जाती है जिसके कारण बच्चा अपनी मां के पेट में दम तोड़ दिया। जिस पर परिजनों ने बुधवार को चिकित्सा प्रभारी का घेराव कर नोकझोंक किया।कुछ लोगो के समझाने पर शांत हुए।
खम्हौरा गांव निवासी वीरन यादव की पत्नी शालू को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला जननी सुरक्षा केंद्र पर भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा परिजनों से बाहर की दवा लिखकर मंगाई गई और आश्वासन दिया कि 6 घंटे में बच्चा पैदा हो जाएगा। मरीज की हालत गंभीर देख परिजनों ने जबरजस्ती रेफर करवा लिया लेकिन अपनी मां के पेट में दम तोड़ दिया। जिसको लेकर बुधवार को चिकित्सा प्रभारी व परिजनों से नोकझोंक हो गई आरोप लगाया कि स्वास्थ्य नर्स द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर परिजनों द्वारा न देने पर लापरवाही बरतने के कारण बच्चा मां के पेट में दम तोड़ दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला चिकित्सा प्रभारी डा अरूण यादव से पूछने पर बगले झाकने लगे।











