• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुख्य सचिव,दुर्गा शंकर मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार का किया उद्घाटन

Chief Secretary, Durga Shankar Mishra inaugurated the Collectorate Auditorium

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 29, 2023
in Jaunpur
0
मुख्य सचिव,दुर्गा शंकर मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार का किया उद्घाटन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्य सचिव,दुर्गा शंकर मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार का किया उद्घाटन

जौनपुर ,संकल्प सवेरा।  मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार के जिर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मा0 मुख्य सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी की उपस्थिति में जनपद के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मुख्य सचिव को जनपद में कराए गए कार्यों को विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद में पीपीपी मॉडल पर चौराहे का निर्माण, सौदर्रीकरण कराया गया है जिसपर मुख्य सचिव के द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन के द्वारा चौराहों का बहुत ही अच्छा सौदर्रीकरण कराया गया है और उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में एक रंग एवं साइज के बोर्ड लगाए जाए जिससे नगर की सुंदरता बढ़े और एकरुपता बनी रहे।
मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया

कि मुख्य मार्ग की सड़क एवं मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई सड़कें शत-प्रतिशत अच्छी स्थिति में रहे, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और कहा कि जनपद को तेजी से विकसित करने के कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में दो-दो मनरेगा पार्क निर्मित कराए गए हैं,

प्रत्येक मनरेगा पार्क में टहलने के लिए पथ मार्ग का निर्माण, बैठने के लिए पार्क में मखमली घास, बच्चों को खेलने के लिए झूला, बैडमिंटन कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, कबड्डी, स्थल अखाड़े का निर्माण, सोलर लाइट, शौचालय का निर्माण कराया गया। आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए मनरेगा पार्कों में ओपन जिम निर्मित कराए गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 47 मनरेगा पार्क का निर्माण कराया गया है जिस पर मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कि मनरेगा पार्कों में जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के स्तम्भ बनाया जाए और उस पर उनके जीवन परिचय लिखे जाएं ताकि लोग प्रेरणा लें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मनरेगा के अंतर्गत 1740 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान निर्मित कराए जा रहे हैं और प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइटे भी लगाई जा रही है, आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया गया है जिसका लाभ प्राप्त हो रहा है जिस पर मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में खेल महाकुंभ आयोजित किए जाएं और खेल के क्षेत्र में जनपद की प्रतिभा निखरकर सामने आये और खेल मैदान की उपयोगिता बनी रहेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि पारंपरिक खेलों का विकास किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें जिससे बच्चे उनसे प्रेरणा ले। मुख्य सचिव ने कहा कि गांव की सड़कों का नाम उन खिलाड़ियों के नाम से रखा जाये जिन्होंने खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। महिला युवक मंगल दल को शत-प्रतिशत सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में 5-5 तालाबों को चयनित कर उसे मनरेगा से खुदाई का कार्य कराया गया है प्रत्येक तालाब में लेट एवं आउटलेट का निर्माण कराया गया है सभी तालाबों में राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की धनराशि से टैबटेलिंग कराकर तालाब के चारों तरफ 10 फीट का चबूतरा तैयार कराया गया। तालाबों पर एल-1 घास प्रतिस्थापित कर बनाया गया, प्रत्येक तालाब में पीने के लिए पानी तथा सीढ़ियों का भी निर्माण कराया गया है जनपद में कुल 105 तालाबों का निर्माण कराया गया है जिस पर मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मॉडल तालाब दिखाया जाए जिससे उनके मन में जल संरक्षण के प्रति उत्सुकता बने और जलसंरक्षण के लिए बच्चे जागरूक हो सके।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कहीं पर निराश्रित पशु बाहर न घूमे। उन्होंने कहा कि जनपद के सामुदायिक शौचालय, मॉडल शौचालय बनाया जाए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि अगले सत्र में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित करने के साथ शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराये। उन्होंने विद्यालय से पुरातन छात्रों को जोड़ने तथा उनकी फोटोग्राफ विद्यालय में लगवाने के निर्देश मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए।
उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि उद्योगपतियों के साथ प्रति माह बैठक करें और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएं, उद्योग के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएं।
चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने हेल्थ एटीएम, कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव के द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
प्रधानमंत्री आवास शहरी को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं उनको प्रोत्साहित करे।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधी0 अभियन्ता को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग के द्वारा जितने भी कनेक्शन दिए गए हैं अनिवार्य रूप से उनकी बिलिंग कराई जाए और बिजली की चोरी किसी भी दशा में न हो इसको सुनिश्चित कराएं। जनपद की सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सड़कें सही करा ली जाए, जिससे आमजनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो।
जनपद के कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि अवैध भूमि कब्जे, गैंगस्टर एक्ट, महिला एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों, टॉप टेन अपराधियों की सूची सहित अन्य मामले में शासन की मंशा के अनुरुप जनपद में कार्य किये जा रहे है।
मुख्य सचिव के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस और चौपाल का नियमित रूप से आयोजन किया जाय, जहां पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निस्तारण करें। इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा मुख्य सचिव को जनपद के प्रसिद्ध इत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं भेट की गयी।
माननीय मुख्य सचिव के द्वारा जनपद में चल रहे सीवर कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी सड़कें खोदी गई हैं जल्द से जल्द ठीक करने की कार्यवाही की जाए, ताकि जनता को अधिक समस्या का सामना न करना पड़े।
मुख्य सचिव के द्वारा मॉ शीतला चौकिया धाम का दर्शन किया गया और वहा स्थित सरोवर के जल को प्रदूषणमुक्त करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये गये।
मुख्य सचिव द्वारा जनपद के गोमती नदी के तट पर बने ऐतिहासिक किला का अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान समय में ऐतिहासिक ईमारतो को संरक्षण करने की आवश्यकता है।
तदोपरान्त मुख्य सचिव के द्वारा विकासखंड बक्सा के ग्राम पंचायत अभय चंदपट्टी में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया और सचिवालय, ई-लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। और पंचायत में बने ई-लाइब्रेरी को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे ही अन्य जगहों पर व्यवस्था की जाए।
प्राथमिक विद्यालय अभय चंदपट्टी के निरीक्षण के दौरान डिस्कवरी लैब में जाकर बच्चों से ग्रहों, चंद्रमा के संबंध में प्रश्न पूछा और कक्षा 04 के छात्र शिवम कन्नौजिया ने मुख्य सचिव जी को 37 का पहाड़ा सुनाया जिस पर मुख्य सचिव जी प्रसन्न होकर बच्चे को 1000 इनाम के स्वरूप दिया गया और विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को निर्देश दिया कि अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास बनाए जाए। मुख्य सचिव द्वारा अमृत सरोवर का उद्घाटन किया गया तथा और सरोवर के किनारे हरिशंकरी पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि-राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, अकाक्षा समिति की अध्यक्ष डा0 अंकिता राज, एस.पी. सिटी. डा0 संजय कुमार, एस.पी. ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर.डी. यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Next Post

जौनपुर में दिव्यांग बच्चे ने प्रमुख सचिव को सुनाया 37 का पहाड़ा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में दिव्यांग बच्चे ने प्रमुख सचिव को सुनाया 37 का पहाड़ा

जौनपुर में दिव्यांग बच्चे ने प्रमुख सचिव को सुनाया 37 का पहाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.