किसानों के लिए आजीवन संघर्ष करतें रहें चौधरी चरण सिंह: सीमा द्विवेदी
(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। विशाल कृषि मेले में कृषि विभाग सहित दर्जनों स्टाल लगाए गए थें। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने फीता काटकर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

उन्होंने जनपद के 40 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र, शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री किसानों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। देश का विकास किसानों के बिना संभव नही है। आज चौधरी चरण सिंह का नारा भारत सरकार अमल में ला रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक लाभ के श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि कृषि विभाग पान, सिंघाड़ा जैसे नकदी फसलों को सब्सिडी देकर आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से किसानों के उत्पाद सरकार खरीद कर सीधे पैसा खाते में भेजा जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से किसान को खाद बीज खरीदने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने मिलावट से बचने के लिए खेती जरूर करने की सलाह दी। सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज सरकार
कृषि यंत्र पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज पैदा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ देने में जौनपुर नंबर एक पर है। जिलाधिकारी डाक्टर दिनेश चंद्र ने चौधरी चरण सिंह द्वारा जमींदारी उन्मूलन सहित उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। डीएम ने किसानों की समस्या की समस्या को द्वार पर ही हल करवाने का भरोसा देते हुए किसानों को बीज खाद की समस्या नहीं होने देने की बात कही। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सलाहकार विजय कुमार, सीडीओ साईं तेजा सीलम, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को संबोधित किया। उपकृषि निदेशक हिमांशू पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। संचालन आत्मा डिप्टी डॉ. रमेशचन्द्र यादव ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल विजय कुमार, प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन राजनाथ यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, देवराज पाण्डेय, एडीओ एजी अनुराग सिंह, डॉक्टर पवन कुमार सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहें। मेले में कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, मधुमक्खी, रेशम, भूमि संरक्षण, इफको, बनविभाग, गन्ना सहित तमाम विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया था। मेले में कुल 40 प्रगतिशील किसानों को जहां सम्मानित किया गया वही धान उत्पादन में जनपद में प्रथम स्थान पाने पर किसान लाल पटेल को सात हजार रुपये सहित कुल 30 किसानों को नगद राशि प्रदान की गई।