बदलापुर! श्रीराम जानकी मन्दिर सरोखनपुर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंदिर के पुजारी प्रबन्धक सर्वेश ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनसे मन्दिर के विकास में योगदान की अपेक्षा व्यक्त किया!
कहा कि मन्दिर जैसे धार्मिक स्थल के विकास के लिए हम सब को मिल कर सहभागिता से काम करना चाहिए! रविवार को मन्दिर परिसर में प्रबन्धक सर्वेश ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा किया जो इस प्रकार है!
अध्यक्ष – अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष – हरिश्चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष – राजेश दुबे, उपकोषाध्यक्ष – अमरनाथ वर्मा, संचालक प्रथम – संतोष सिंह, संचालक द्वितीय – अमित उपाध्याय, मुख्य सलाहकार विश्वनाथ प्रताप सिंह, सलाहकार – दिनेश सिंह तथा मीडिया प्रभारी अखिल सिंह हैं!
इस मौके पर सदस्यों में सदस्यता रशीद का वितरण भी किया गया! पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार शिक्षक तेजप्रताप सिंह ने व्यक्त किया! मौके पर उन्नत सिंह,रामसेवक कन्नौजिया, ब्रम्हदेव निगम, राजेश दुबे, हनुमन्तलाल शर्मा, जितेंद्र दुबे, प्रेम विश्वकर्मा, कुलदीप सिंह, धनजीत शर्मा आदि लोग मौजूद थे!












