*एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन की तिथि में परिवर्तन*
![]()
जौनपुर,संकल्प सवेरा- महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह का आयोजन किया जाता है। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन खिलाड़ी यह ध्यान दें कि जनपदीय एवं मण्डलीय चयन परीक्षण की तिथि में अपरिहार्य कारण से संशोधन किया गया है। 
महिला खेल समारोह ग्रुप-6 एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन का जो चयन जिला स्तर पर 06 अक्टूबर 2022 को एवं मण्डल स्तर पर 08 अक्टूबर 2022 को होना था वह अब जनपद स्तर पर दिनांक 03.10.2022 को प्रातः 10 बजे से एवं मण्डल स्तर पर दिनांक 05.10.2022 को प्रातः 10 बजे किया जायेगा। उक्त खेलों में जो भी महिला खिलाड़ी भाग लेना चाहती हैं वे श्री चंदन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी तथा श्री कृष्ण कुमार यादव, अंशकालिक मानदेय एथलेटिक्स प्रशिक्षक से सम्पर्क कर सकती हैं।
प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। चयन परीक्षण में सफल महिला प्रतिभागी मण्डल स्तर पर भाग लेने वाराणसी जायेंगी।












