विश्वविद्यालय में 10:50 पर पहुंचेंगी कुलाधिपति
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे हैं 26 में दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सुबह 10:50 पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने एकलव्य स्टेडियम के हेलीपैड पर पहुंचेगी। 10:50 से 10:55 बजे हेलीपैड से अतिथि गृह में आगमन होगा।
10:55 से 11:10 तक पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर 11:10से 11:15 तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा स्थल पर आगमन एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दोपहर 1:30 से 2:00 तक लंच का समय रखा गया है
वहीं 2:05 पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचकर 2:10 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। उधर 26 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश्वर मिश्र बुधवार की शाम पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गए है। प्रोफेसर मिश्र हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति रह चुके हैं।













