जौनपुर।कौशल विकास मिशन के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई सिद्धिकपुर में एएसटीएम संस्थान द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के छात्रों को एमआईएस प्रबंधक शिवम सिंह के हाथों से प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर एमआईएस प्रबंधक शिवम सिंह द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जल्द से जल्द रोजगार से जुड़ने के लिए सेवायोजन पोर्टल एवं संस्था द्वारा आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से प्रतिभाग करते हुए रोजगार से जुड़ने के लिए उत्साहित किया गया।
इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक चंद्रमणि चौहान , जनार्दन यादव, पंकज श्रीवास्तव, खुशबू एवं ध्रुव पाठक उपस्थित रहे।












