चंदवक,संकल्प सवेरा जौनपुर।ब्लॉक संसाधन केंद्र डोभी में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त किए छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह(केडी सिंह) द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।इसके पश्चात एआरपी गणित पारस नाथ यादव, एआरपी अंग्रेजी संजय दुबे व के आरपी परमानन्द द्वारा प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ।मुख्य अतिथि केडी सिंह ने कहा कि डोभी ब्लॉक के किसी विद्यालय को जिस भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने उपस्थित छात्र छत्राओं, प्रधानाध्यापकों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रतिमा यादव,संतोष सिंह, विजय यादव,अरविंद कुमार सिंह, ऊषा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
	    	 
                                












