तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया अमृत महोत्सव
संकल्प सवेरा खेतासराय | आजादी के 75 वें वर्ष पर मंगलवार को नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर अमृत महोत्सव मनाया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर शहीदों को स्मरण किया।
प्राचीन दुर्गा मंदिर से भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। खुटहन रोड, पुरानी बाजार, गोलाबाजार, मेन रोड और चौराहा होते पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। सबसे आगे एक पिकअप पल भारत माता की झांकी सजाई गई थी।
जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे। देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया। इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया। तिरंगा यात्रा की सफलता पर व्यवस्थापक मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
इस मौके पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, जगदंबा प्रसाद पांडेय, आनंद कुमार बरनवाल, संजय कुमार विश्वकर्मा, कपूरचंद जायसवाल, उषा मौर्या, धर्मचंद गुप्ता, डा.रामसूरत बिंद, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार बरनवाल,राजेश श्रीवास्ते,ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।












