सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
सीडीओ ने साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई

करंजाकला,संकल्प सवेरा। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज बृहस्पतिवार को सीडीओ सलीम साईं तेजा निरीक्षण कर निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद नई कंपनी के नामित अधिकारियों के समय पर काम पूरा करने की बात कही।
गुरुवार को सीडीओ सलीम साईं तेजा ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद आई नई कंपनी शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ उन्होंने आईपीडी भवन, अंधेरे में ऑपरेशन थिएटर देखकर लाइट की व्यवस्था करने की कही,गैलरी,
प्रीऑपरेटिव रूम को 1 महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पान गुटखा खा कर थूकने वालो के खिलाफ शक्त कार्यवाही करे और साफ सफाई का ध्यान दे। और जल्द से जल्द आईपीडी भवन को चालू कर दिया जाए तथा
एकेडमिक बिल्डिंग में लेक्चर हॉल को पूरा कर लिया जाए तीसरे बैच आने में किसी प्रकार की समस्या ना हो। निरीक्षण के दौरान निर्माण निगम के अधिकारी राकेश कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सच्चिदानंद वरिष्ठ लिपिक सुशील चंद्रमणि चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।












