मार पीट के मामले में पांच पर केस दर्ज
बदलापुर,संकल्प सवेरा! कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर गाँव में रविवार को सायं पांच की संख्या में गोल बन्द लोगों ने अभिषेक पुत्र अमरजीत को लाठी, डंडा सरिया से मार पीट कर लहू लुहान कर दिया!
पीड़ित अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मार पीट कर घायल करने , जान से मारने की धमकी देने तथा बलबा का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है! अभिषेक का आरोप है कि वह अपने घर धरेलू काम कर रहा था कि विपक्षीगण अंकित पुत्र लालमणि, कुलदीप पुत्र नन्हकू, अरविंद, सतेन्द्र पुत्रगण कान्ता व हरखाली पुत्र गज्जू केवट गोलबंद होकर आए और उसे लाठी डंडा तथा सरिया से पीटने लगे!
जिससे उसके सिर, हांथ पैर में गम्भीर चोट आयी है! घटना के दौरान जब उसकी माँ बीच बचाव करने आयी तो विपक्षीगण उन्हें भी मारे पीटे और घर से जाते समय बोले कि अगर थाने सूचना देने जाओगे तो जान से मार देंगे!
इधर घटना में घायल अभिषेक का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेण्टर में चल रहा है! प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है!












