मछलीशहर । कोतवाली क्षेत्र के थलोई गाँव की एक दलित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो महिला समेत तीन के खिलाफ एसीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
उक्त गाँव निवासी अंकिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव की अनिता पर आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह अनिता अपने मकान के छत का पानी बहाने के लिए हमारे घर की तरफ पाइप निकाल रही थी। जिसे मैंने मना किया तो मुझे जाति सूचक शब्दों की गाली देने लगी। मैंने विरोध किया तो गाली से साथ जान से मारने की धमकी दी। मैंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पहुँची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आयी। जहाँ अनिता सहित निशा, अजय के खिलाफ एसीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।












