• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान समेत पांच के खिलाफ वाद दायर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 20, 2020
in Jaunpur
0
जौनपुर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान समेत पांच के खिलाफ वाद दायर
90
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान निर्माता-निर्देशक करण जौहर,संजय लीला भंसाली समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा वाद दायर किया गया है।आरोपियों पर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के अलावा एकता कपूर,निर्माता-निर्देशक करण जौहर,संजय लीला भंसाली,साजिद नाडियाडवाला तथा अन्य अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व प्रवीण सिंह के माध्यम से सीजेएम की अदालत में वाद दायर किया है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह का प्रशंसक एवं उनकी अभिनय क्षमता और कुशलता का कायल होकर उन्हें आदर्श हीरो मानता रहा है।आरोपियों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ अन्य लोग पूरी सिंडिकेट बनाकर इंडस्ट्री को हाईजैक करके उसे पैरालाइज कर दिए हैं जो उनकी मर्जी के अनुसार कार्य नहीं करता उसे परेशान कर उसका करियर खत्म कर देते हैं और वह इंडस्ट्री छोड़ने को मजबूर हो जाता है।आरोपियों तथा कुछ अन्य लोगों की सांठगांठ कुछ अपराधियों एवं राजनेताओं से भी है जिसके कारण सभी लोग मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रकार की समानांतर सरकार चला रहे हैं।बिहार से आए सुशांत सिंह बहुत कम समय में अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर नंबर 1 के अभिनेता बन चुके थे तथा उनकी कई फिल्में हिट हो चुकी थी जिसके कारण आरोपी उनसे नफरत करते थे तथा उन्हें खुलेआम समारोहों में बेइज्जत करते हुए उनके खिलाफ गलत अफवाह फैलाते थी।एक समारोह में जब उन्होंने अपना नाम बताया तो कहा गया कि यह नाम नहीं बल्कि पूरा एड्रेस है।हिंदुस्तान में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए आरोपियों व अन्य अभिनेताओं को डर लगता था कि बिहार का उभरता हुआ सितारा उन्हें पीछे छोड़कर आगे न निकल जाए इसलिए वे सुशांत को इतना प्रताड़ित किए कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।सुशांत की सात फिल्में उनसे छीन ली गई।आरोपी व अन्य निर्माता-निर्देशक सुशांत का बहिष्कार कर रखे थे तथा उनकी फिल्म रिलीज नहीं होने देते थे।रामलीला व बेफिक्रे फिल्म में सुशांत को हटाकर उनके स्थान पर रणवीर सिंह को बतौर हीरो रखवाया गया।सुशांत की फिल्म ड्राइव जो ओपन थियेटर में रिलीज होने वाली थी उसे नेटफ्लिक्स पर पहले ही रिलीज कर दिया गया। इसको लेकर करण जौहर से अनबन भी हुई।आरोपियों के अपमान व प्रताड़ना से तंग आकर सुशांत तनाव में रहने लगे और 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर लिए।वादी ने सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुशांत को प्रताड़ित करने, दुष्प्रेरण करने के साक्ष्यों को देखा व सुना।इसके अलावा इंडस्ट्री के अन्य लोगों के स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर पड़ा।वादी के अलावा बृजेश सिंह,सिद्धार्थ सिंह, विवेक रंजन तिवारी,मान सिंह,अवनीश दूबे,सूर्या सिंह आदि ने भी मीडिया में इन बातों को देखा सुना व पढ़ा। सुशांत ने मरने के पहले अपने पिता को भी बताया था कि वह काफी टेंशन में चल रहे हैं और बहुत लो महसूस कर रहे हैं।अपने भाई से भी उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे तनाव का जिक्र किया था।सुशांत की मृत्यु से वादी को अत्यंत पीड़ा व कष्ट पहुंचा।वादी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की अदालत से मांग किया है।

Previous Post

“योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है:पुष्पराज सिंह

Next Post

यूथ इन एक्शन के पदाधिकारियों ने चाइना का टीवी तोड़कर जताया आक्रोश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूथ इन एक्शन के  पदाधिकारियों ने चाइना का टीवी तोड़कर जताया आक्रोश

यूथ इन एक्शन के पदाधिकारियों ने चाइना का टीवी तोड़कर जताया आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.