21 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
मछलीशहर,संकल्प सवेरा। ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा लाइन हानि को कम किये जाने के लगातार निर्देश के क्रम में जंघई क्षेत्र के जे.ई. अमित सिंह एवम लाइन स्टाफ की टीम द्वारा ग्राम चितांव, पपरावा, कटवार एवम सिरौली ग्राम में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया तथा 19 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
साथ ही मछलीशहर कस्बा क्षेत्र में भी SDO एस. के. सिंह व जे.ई. अभिषेक केसरवानी एवम लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मोहल्ला महतवाना एवम सैय्यदवाडा में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वाले 2 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा 03 उपभोक्ताओं का भार बढ़ाने के साथ ही 5 उपभोक्ताओं के परिसर पर चेकिंग के दौरान ही मीटर लगवाया गया ।
उपरोक्त चेकिंग अभियान से मछलीशहर क्षेत्र के कटियामारों में भय का माहौल व्याप्त रहा ।
मछलीशहर के SDO श्री एस.के. सिंह द्वारा उपभोक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभोग करने की अपील की गई तथा इस प्रकार के चेकिंग अभियान को आगे भी चालाए जाने की बात कही गयी ।












