• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

प्रत्याशी कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन, आदर्श आचार संहिता लागू- CEC सुनील अरोड़ा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 25, 2020
in Desh-Videsh
0
प्रत्याशी कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन, आदर्श आचार संहिता लागू- CEC सुनील अरोड़ा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कुछ देर में Bihar Election 2020 के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के उपचुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. सीईसी अरोड़ा ने बताया कि बिहार चुनाव कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर बनाए गए गये नियमों के तहत सुरक्षा मानकों के साथ होगी.

नई दिल्ली.  चुनाव आयोग (Election Comission) कुछ देर में शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव  (Bihar Election 2020) समेत दो राज्यों में उपचुनाव  की तारीखों का ऐलान करेगा. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा. इसके साथ ही आयोग ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी करेगा.

बीती बार बिहार में पांच फेज़ में चुनाव हुए थे. माना जा रहा है कि इस बार दीपावली से पहले विधानसभा का गठन किया जा सकता है. बिहार देश का पहला राज्य है जहां कोरोना काल में पूर्ण चुनाव होंगे. कोरोना संकट के चलते पहले सभी विपक्षी दलों ने चुनाव का विरोध किया लेकिन जब आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि इलेक्शन होंगे तो सभी तैयारियों में लग गए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी निर्देश- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग के खिलाफ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करें और अगर ऐसा कोई विवाद सामने आए ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए सख्त प्रोटोकॉल बनाए जाएं.

आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू- सीईसी अरोड़ा ने बताया कि इस घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है. इनके दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने पहले से ही विस्तृत व्यवस्था की है.

पोलिंग बूथ पर खास व्यवस्था की जाएगी मतदान के दिन. लेकिन क्वारंटीन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव लोग मतदान के दिन सबसे आखिरी घंटे में वोट दे सकेंगे. इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद होंगे ताकि तमाम प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके.

अगर किसी मतदाता का Temperature स्वास्थ्य मंत्रालय के तय तापमान से अधिक होता है तो ऐसे मतदाता को टोकन/सर्टिफिकेट दिया जाएगा और मतदान के आखिरी घंटे में मत देने के लिए बुलाया जाएगा. खास बात है कि कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मतदाता को चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलट की सुविधा भी प्रदान की है.

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस शील्ड, मास्क, थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल होगा.

चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, और ग्लव्स मिलेगा. सभी मतदाताओं को हैंड ग्लव्स दिये जाएंगे.

सिर्फ वर्चुअल प्रचार होगा- सीईसी अरोड़ा ने बताया कि सिर्फ वर्चुअल प्रचार होगा और अगर ऑफलाइन नामांकन कर रहे हैं तो 2 वाहन और 2 ही लोग साथ रहेंगे.

क्वारंटीन किए गए COVID19 मरीज़ वे मतदान के अंतिम दिन, अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर, स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में अपना वोट डाल सकेंगे. : सीईसी सुनील अरोड़ा

बताया गया कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या घटा दी गई है. राज्य में 7.29 करोड़ वोटर्स हैं  जिसमें 3.39 करोड़ महिला और 3.79 करोड़ पुरुष मतदाता हैं.

सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे दिन- महीने बीतते गए और COVID19 का असर कम होने के  कोई संकेत नहीं दिखे तो यह महसूस किया गया कि लोगों को स्वास्थ्य और लोगों की सुरक्षा की सुरक्षा के लिए ईमानदार और व्यवस्थित प्रयास करते हुए मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को संतुलित करने के लिए कुछ रास्ता खोजना होगा.

ऑनलाइन कर सकेंगे नामांकन- इस बार विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन, डिपोजिट भर सकते हैं. साथ ही वे जीत का डिजिटल प्रमाण पत्र भी पा सकते हैं.

वोटिंग की समयावधि बढ़ी- इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव 7 बजे सुबह से 6 बजे शाम तक होंगे. हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में यह लागू नहीं होगा.

CEC अरोड़ा ने जानकारी दी कि कोविड पेशेंट मतदान वाले दिन सबसे आखिरी में मतदान कर सकेंगे.

80 वर्ष या उससे ऊपर की उम्र वालों के लिए पोस्टल बैलेट- चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने जानकारी दी कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में इस बार 80 वर्ष या उससे ऊपर की उम्र वाले लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल 65 वर्ष से ही यह मांग कर रहे थे लेकिन ज्यादा बूथों की संख्या होने के कारण ऐसा नहीं किया गया.

विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त –मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त होने वाला है. बिहार विधानसभा में 243 सदस्यों की संख्या है, जिनमें से 38 सीटें एससी और दो एसटी के लिए आरक्षित हैं.

बता दें कोरोना काल में हो रहे चुनाव के लिए आयोग ने मतदान बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सख्ती से हो पालन करने, जहां महिला वोटरों की संख्या कम हो वहां ये संख्या बढ़ाने, कैम्प लगाकर पुरुष व महिला वोटरों का अनुपात ठीक करने, वापस आये मजदूरों को शत-प्रतिशत वोटर बनाने, दिव्यांग वोटरों की सहभगिता सौ प्रतिशत करने, कोरोना को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट हो बेहतर करने और पर्याप्त संख्या में निर्वाचनकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए  हैं.

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव
मध्य प्रदेश में 22 सीटों से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने इस्तीफा देकर कमलनाथ की सरकार मार्च में गिरा दी थी. जबकि दो सीटें भाजपा विधायकों के निधन से खाली हुई हैं. हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर तीन विधायकों प्रद्युम्न सिंह लोधी, सुमित्रा देवी और नारायण पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी.

यूपी में मल्हनी- जौनपुर, बांगरमऊ- उन्नाव ,देवरिया ,स्वार-रामपुर ,टूण्डला- फिरोजोबाद, बुलंदशहर, घाटमपुर- कानपुर और नौंगाव सादात सीट पर चुनाव होंगे.

Previous Post

विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पहले ही चुनाव में कांग्रेस की जड़े हिलाने का कार्य किये:महेश चंद्र श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.