जागरूकता से ही बचाव है कैंसर रोग :अजय
जौनपुर,संकल्प सवेरा । श्रीनिवास बालिका विद्यालय कजगाव में कैंसर व रोबोटिक सर्जन डॉ अजय दुबे ने बताया कि बचाव व सावधानी से कैंसर रोग से बचा जा सकता है।इस अवसर पर मालती फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों को पुस्तक वितरित किया गया।
उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि शिक्षा के द्वारा ही इस पद पर हम पहुँचे है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संतोष मिश्रा, अलख नारायण दुबे ,रामजनम दुबे,कपिल दुबे ,डी एस चौबे प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।














