आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कठार गांव में कैम्प आज
संकल्प सवेरा,जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत कठार गांव में सोमवार (18 अक्टूबर) को पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह के आवास पर अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाया जाएगा।
जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने अंत्योदय कार्डधारकों से अपने अंत्योदय कार्ड तथा आधार कार्ड के साथ कैम्प में उपस्थित होने का निवेदन किया है।












