• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव तारीखों की घोषणा 29 सितंबर को, जानिए किन 8 सीटों पर होने हैं उपचुनाव क्यों हुईं खाली?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 25, 2020
in Uttar Pradesh
0
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव तारीखों की घोषणा 29 सितंबर को, जानिए किन 8 सीटों पर होने हैं उपचुनाव क्यों हुईं खाली?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग 29 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में उपचुनाव की घोषणा करेगा. आयोग का तर्क है कि 3 से 4 राज्यों की तरफ से उपचुनाव के आयोजन को लेकर कुछ रिजर्वेशंस किया गया है.

लखनऊ. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. लोगों को उम्मीद थी कि आयोग बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों का भी ऐलान करेगा. इस संबंध में चुनाव आयोग ने पहले ऐलान भी किया था कि बिहार के साथ ही उपचुनाव की घोषणा होगी. लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग 29 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में उपचुनाव की घोषणा करेगा. चुनाव आयोग का तर्क है कि 3 से 4 राज्यों की तरफ से उपचुनाव के आयोजन को लेकर कुछ रिजर्वेशंस किया गया है, इस पर बैठक के बाद 29 सितंबर को घोषणा की जाएगी.

बता दें उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 2017 के चुनाव के नतीजों के मुताबिक 6 भाजपा के पास जबकि 2 सपा के पास थीं.

5 सीटें विधायकों के निधन के कारण हुईं खाली

इन 8 सीटों में से 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं. इसमें 4 भाजपा के जबकि एक सपा के विधायक थे. दो सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं. इनमें से 1 भाजपा और 1 सपा की हैं. जबकि 1 सीट टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल के 2019 में सांसद बनने से ये सीट खाली हुई है.
यहां सत्ताधारी भाजपा ने सभी 8 सीटों पर अपना पताका फहराने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है. उसे सबसे ज्यादा जौनपुर की मल्हनी और रामपुर की स्वार सीट पर मेहनत करनी है क्योंकि अपने अस्तित्व में आने के बाद से भाजपा कभी भी इन सीटों पर नहीं जीती. दूसरी ओर सपा ने भी ताकत झोंक रखी है जिससे उसके नम्बर कम न हो. 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन 8 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के नतीजे काफी मायने रखेंगे.

कौन-कौन सी आठ सीटें हैं? जिन पर चुनाव होगा और अभी क्या स्थिति है, आइये जानते हैं…

1- मल्हनी, जौनपुर – जौनपुर की ये सीट बहुत अहम है. 2017 के विधानसभा चुनाव में ये सीट सपा ने जीती थी. पारसनाथ यादव यहां से विधायक थे. इनके निधन के कारण ये सीट खाली हुई है. इस सीट पर उनके बेटे लकी यादव के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है. यादव और ठाकुर बाहुल्य इस सीट पर एक बड़ा फैक्टर बाहुबली धनंजय सिंह भी हैं.

2- बांगरमऊ, उन्नाव- रेप कांड में दोषी साबित कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता जाने के कारण ये सीट खाली हुई है. भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर 2017 के चुनाव में यहां से विधायक चुने गए थे.

3- देवरिया- भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण ये सीट खाली हुई है.

4- स्वार, रामपुर- कम उम्र साबित होने के कारण आजम खान के बेटे अबदुल्ला आजम की सदस्यता खत्म कर दी गई थी. इसी वजह से स्वार की सीट खाली हो गई है. इस पर अब चुनाव होंगे.

5- टूण्डला, फिरोजाबाद- एसपी सिंह बघेल के भाजपा से सांसद बनने के बाद से ये सीट खाली चल रही है. पिछले साल हुए उपचुनाव में इस सीट पर चुनाव नहीं कराए जा सके थे क्योंकि मामला कोर्ट में चला गया था. अब यहां चुनाव होंगे.

6- बुलंदशहर- 2017 के चुनाव में यहां से भाजपा के वीरेन्द्र सिंह सिरोही विधायक चुने गये थे. उनके निधन के कारण ये सीट खाली हुई है. इस पर अब चुनाव होंगे.

7- घाटमपुर, कानपुर- योगी सरकार में मंत्री कमलरानी वरूण के निधन से ये सीट खाली हुई है. कोरोना संक्रमण के चलते मंत्री कमलरानी वरूण का निधन हुआ था.

8- नौंगाव सादात, अमरोहा – 2017 के चुनाव में चेतन चौहान भाजपा से विधायक चुने गये थे. योगी सरकार के दूसरे मंत्री जिनका कोरोना से निधन हुआ. मंत्री चेतन चौहान के भी निधन से सीट खाली हुई है.

Previous Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पहले ही चुनाव में कांग्रेस की जड़े हिलाने का कार्य किये:महेश चंद्र श्रीवास्तव

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के पहले जौनपुर को दी करोडो की सौगात

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के पहले जौनपुर को दी करोडो की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के पहले जौनपुर को दी करोडो की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.