खेत बेचकर पति ने पत्नी को पढ़ाकर बनाया नर्स ,नौकरी मिलते ही पत्नी हुई स्कूल प्रबंधक के भांजे के साथ फरार
संकल्प सवेरा। बस्ती के कप्तानगंज से एक बार फिर SDM ज्योति मौर्या जैसा कान्ड सामने आया है। यहां खेत बेचकर पति ने पत्नी को GNM करवाया जिसके बाद परिक्षा में सफल होकर पत्नी नौकरी पा गई
बस्ती के कप्तानगंज से एक बार फिर SDM ज्योति मौर्या जैसा कान्ड सामने आया है। यहां खेत बेचकर पति ने पत्नी को GNM करवाया जिसके बाद परिक्षा में सफल होकर पत्नी नौकरी पा गई। नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति का साथ छोड़ गोरखपुर के स्कूल प्रबंधक के भांजे के साथ फरार हो गई, जिसको लेकर पति काफी परेशान हो गया।
जानकारी के मुताबिक पति के पास आर्थिक तंगी के चलते पत्नी को पढ़ाने के लिए पैसे नही थे, लेकिन पत्नी को नौकरी दिलाने का ख्वाब पूरा करने के लिए पति ने अपना खेत बेच पूरी रकम पत्नी की पढ़ाई मे लगा दी थी। नर्स की नौकरी पाते ही पत्नी का गोरखपुर के स्कूल प्रबंधक के भांजे के साथ अफेयर चलने लगा और कुछ समय के बाद जब पति को इस अफेयर का ज्ञात हुआ तो पत्नी ने पति से तलाक मांग लिया।
पति के मुताबिक जब पति ने पत्नी से इस अफेयर के बारे में पूछा तो पत्नी ने छोटा कद और काला रंग बताकर पति को छोड़ने कि वजह बताई। इस महिला की एक बच्ची भी हैं जिसको लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नही हैं कि वह किसके पास हैं।पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है जिसके बाद इस पूरी घटना को लेकर पति ने थाने में तहरीर दिया है।














