अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशासक नगर पंचायत हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण अभियान पर आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना है कि टिन शेड पूरी तरह हटा देने से धूप और बारिश में दुकानों में रखे सामानों के खराब होने के साथ ग्राहकों को भी काफी असुविधा होगी। अतिक्रमण हटाने के नाम पर नाली के अंदर तक किसी भी व्यापारी का नुकसान न किया जाये। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक रखी है।












