जौनपुर में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस व अन्य गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त 8 की मौत, 24 घायल
संकल्प सवेरा,जौनपुर बदलापुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पहली दुर्घटना गुरुवार रात हुई। झारखंड से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी सुमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए।
दूसरी दुर्घटना गुरुवार सुबह उसी स्थान पर हुई। कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस एक राशन से लदे सरकारी ट्रक से टकरा गई।
ट्रक बरेली जा रहा था। इस हादसे में बस के चालक समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। करीब 40 यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














