सरकारी जमीन पर बने इन अवैध मकानों पर चलेगा बुल्डोजर, PWD ने जारी किया नोटिस

संकल्प सवेरा,जौनपुर जिले में सैकड़ों मकानों के धराशायी होने की तलवार लटकी है,जिनका निर्माण PWD की जमीन पर किया गया था. जिसको लेकर दो हफ्ते पहले मुख्य सड़क के बीचों-बीच से 10 मीटर दोनों तरफ जमीन खाली करने के लिए लाल निशान लगाया था. वहीं अब मकान को तोड़ने की नोटिस जारी किया गया है, जिससे व्यापारियों में दहशत मच गयी
दरअसल पूरा मामला जौनपुर में केराकत थाना क्षेत्र का है. यहां के थानागद्दी बाजार में पीडब्लूडी और राजस्व विभाग की टीम ने बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी कर ली है. कुछ दुकानदार नोटिस मिलने के बाद खुद से मकान तोड़ना शुरू कर दिए हैं. हाल ही में लोगों ने लाखों रुपये खर्च मकान बनाये थे. अब उस पर संकट के बादल मड़राने लगे हैं. इससे मकान मालिकों में मायूसी देखने को मिल रही है,
बता दें, थानागद्दी के जाखिया पुरवा का रहने वाले बजरंग बहादुर सिंह कई सालों से थानागद्दी बाज़ार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे. जिसकी शिकायत एक महीने पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से भी की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर दो सप्ताह पहले केराकत तहसीलदार और पीडब्लूडी के अधिकारियों की अगुवाई में बाज़ार में सड़क के दोनों तरफ लाल निशान लगाते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया गया था. वहीं, अब पक्के निर्माण को तोड़ने की नोटिस भी दुकानदारों को दी गई है। मंगलवार को पीडब्लूडी ने बाजार में करीब सैकड़ों दुकानदारों को नोटिस देकर सात दिन में मकान तोड़ने का आदेश दिया है. बाजार अतिक्रमण की चपेट में पिछले कई साल से हैं. जहां दुकानों का अतिक्रमण क्षेत्र नापकर लाल निशान लगा दिय गया। इसमें किसी की आधी दुकान तो किसी की पूरी दुकान अतिक्रमण में आ रही है. नोटिस मिलने के बाद कुछ दुकानदारों ने खुद से ही अपने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया है।
फिलहाल मकान मालिकों को पीडब्ल्यूडी व राजस्व की टीम द्वारा जैसे ही मकान मालिक व दुकानदार को नोटिस मिलने के बाद मकान मालिकों में दहशत मच गयी है. अब नोटिस मिलने के बाद दुकानदार मकान मालिक अपना मकान खुद ही तोड़ रहे हैं और कुछ दुकानदार ऐसे भी है जो अपनी दुकानें तोड़ना नहीं चाहते. हालांकि जो लोग अपने आप से तोड़ लेंगे उन पर बुलडोजर नहीं चलेगा, जो लोग को नहीं तोड़ेंगे उन पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया जाएगा












