बसपा प्रत्याशी माया टंडन को मतदाताओं का मिल रहा भरपूर समर्थन

जौनपुर,संकल्प सवेरा। नगर पालिका जौनपुर के अध्यक्ष पद पर एक बार पुनः बसपा का झंडा बुलंद करने के लिए बसपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग गए हैं। आज मुफ्ती मोहल्ला, प्रेमराजपुर , मुल्ला टोला, पान दरीबा , सुलेखाने में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
तभी बसपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माया टंडन के पति दिनेश टंडन समर्थकों के साथ पहुंचे तो वहां पहले से उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने अपनी पत्नी की माया टंडन के लिए मुहल्ले में पैदल ही घूमकर दोनों हाथ जोड़ कर बस एक ही बात कह रहे थे कि इस बार भी हमें आशीर्वाद दे दीजिए।
ताकि नगर में विकास की लहर बहती रहे। बसपा का झंडा लहराते, जिंदाबाद.. का नारा लगाते कार्यकर्ता उनके साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। नारों की गूंज से गलियों के लोगों का कौतूहल भी बढ़ गया है।
इस दौरान माया टंडन के समर्थन में प्रचार करते हुए, दिनेश टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी, नरेश सोनकर , अरुण कपूर , राम कुमार साहू , आशीष कबीर , संजय चौकियां , महेंद्र प्रसाद यादव, सुरेश श्रीवास्तव , प्रमोद श्रीवास्तव , रमेश सिंह , रमा शंकर पटेल जी , आदित्य जी , बनवारी लाल जी, भैय्या लाल चौहान,एहतेशाम हाशमी, अंशुल टण्डन, अर्श टण्डन,
शिखर टण्डन शुभ, कपूर, पीयूष , सुधांशु मिश्रा, उपाध्याय,अभिषेक कपूर , अखिल मौर्या, शुभम पाल, आत्माराम जी , पवन जी, कृष्णा कुमार , शुभ कपूर,प्रमोद निषाद , रोहित , सूरज खत्री ,
गोलू मोदनवाल, शुभम पाल , अकरम एवं सहित सैकड़ों लोग रहे।












