बसपा प्रत्याशी माया टंडन के लिए दिनेश टंडन ने मांगें वोट, डोर टू डोर किया जनसंपर्क
संकल्प सवेरा, जौनपुर। शुक्रवार को जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी माया टंडन के लिए उनके पति दिनेश टंडन ने क्षेत्र के कई वार्डो में तूफानी दौरा कर डोर टू डोर अभियान चलाकर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर बीएसपी प्रत्याशी माया टंडन के पति दिनेश टंडन ने तुतीपुर,
तड़ताला, नईगंज, कटघरा,कोतवाली आदि मोहल्लों में जाकर आगामी 4 मई को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
दिनेश टंडन ने कहा कि आज हर वर्ग बसपा के साथ खड़ा है और सभी वर्ग जौनपुर नगर पालिका की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए एक बार पुनः अध्यक्ष बनाना चाहता है।

इस दौरान अंशुल टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी, अर्श टण्डन, आशीष कबीर, सुधांशु मिश्रा, शुभ कपूर, एहतेशाम हाशमी, भैय्या लाल चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव , प्रमोद निषाद, ऋषि सिंह, अभिषेक कपूर आदि लोग जनसंपर्क करते रहे।













