गांव के मजरों में पहुंचकर बीएसए ने कराया नामांकन

संकल्प सवेरा,बदलापुर । जौनपुर । परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए बुद्धवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरसादपुर के सेवित क्षेत्र केवट बस्ती में पहुंचकर घर घर जा कर नामांकन अभियान चलाया। नामांकन अभियान में आस्था पुत्री प्रदीप, प्रियांशी पुत्री राजेंद्र, खुशबू
गौतम पुत्री संतोष गौतम ,कृति पुत्री राजेंद्र ,राज पुत्र राजेंद्र ,अंकुश पुत्र प्रदीप कक्षा एक में तथा हिमांशु पुत्र सोनी, साक्षी पुत्री निलेश कक्षा 2 में प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर में प्रवेश लिया । हर बच्चा हो शिक्षित इस अभियान को पूर्ण करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0गोरखनाथ पटेल के साथ जनपद से विंध्यवासिनी उपाध्याय, विकासखंड बदलापुर की खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ0 ओम प्रकाश गुप्त,राज भारत मिश्रा ,उमेश चंद दुबे ,राकेश कुमार पाल ,

कैलाश नाथ रजक तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मीरा देवी, सहायक अध्यापक ज्योति मिश्रा, इंद्रसेन यादव ने पुरा सहयोग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित समस्त ग्रामीणों से बच्चों को विद्यालय में पहुंचकर कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से प्रश्न किया कि उन्हें घर रोक करके क्या करेंगे ?थोड़ा बहुत काम करेंगे? लेकिन महिलाओं ने जवाब दिया सर बच्चे काम नहीं करते और वह इधर-उधर घूमते रहते हैं। बी एस ए ने कहा इन बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें तभी पढ़ लिखकर वे योग्य नागरिक एवं जीवन यापन करने की योग्य बनेंगे।
नामांकन करने के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक संसाधन केंद्र बदलापुर का निरीक्षण किया यहां उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा द्वारा कराए गए बी आर सी की मरम्मत और क्षेत्र में एकेडमिक कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बदलापुर का निरीक्षण किया और कक्षा में बच्चों से प्रश्न किया कंप्यूटर के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से कहा कंप्यूटर पर चलकर आप अपना नाम लिखकर दिखाओ बच्चों ने जब नाम लिखकर दिखाए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रसन्न होकर बच्चों को मिष्ठान खिलाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्णनगर में पहुंचकर बच्चों से प्रश्न पूछा और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। परिसर में साफ सफाई के लिए अनुचर को आवश्यक निर्देश दिया।












