संकल्प सवेरा आप सभी पाठको का हार्दिक स्वगात करता है
मीरगंज (जौनपुर) जंघई रेलवे स्टेशन चार जनपदों के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है।लेकिन इस स्टेशन पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते यह स्टेशन भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है जिससे क्षेत्रिय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जंघई रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ विभाग की मिली भगत से दलालों का बोलबाला है जो तत्काल टिकट बनवाने के नाम पर ढाई ढाई हजार रूपए लेकर टिकट बनवा कर दे रहे हैं। यही नहीं कोरोना के मद्देनजर जहां साधारण टिकट पर यात्रा के नाम पर यात्रियों से ज्यादा पैसा रेल विभाग के द्वारा लिया जा रहा है वहीं पर रेल कर्मी 15018,11072 आदि ट्रेनों के सुपरफास्ट ट्रेन के नाम पर दस दस हजार रुपए तक लिया जा रहा है जिससे रेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच हजार से छ हजार रुपया प्रतिदिन का इजाफा हो रहा है। और इस लूट में सभी लोग हिस्सा लेते हैं । यात्रियों के सुख सुविधा हेतु साइकिल मोटरसाइकिल स्टैंड बना है जिसमें साइकिल का दर चार रुपया व मोटरसाइकिल का आठ रुपया लेना चाहिए लेकिन उक्त स्टैंड संचालक के द्वारा पांच से दस रुपए लिया जाता है ।
क्षेत्रीय लोगों ने सारे प्रकरण की जांच-पड़ताल कराके जांच कराये जाने की मांग की है ।












