मड़ियाहूँ संकल्प सवेरा स्थानीय नगर के मोहल्ला खैरूद्दीन गंज स्थित टीचर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने भारद्वाज रेस्टोरेंट की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए. रेस्टोरेंट के कैश को तोड़कर उसमें रखा नकदी 2000 उठा ले गए. .इसी कॉलोनी में मुकेश तिवारी के घर में घुसकर लैपटॉप ले भागे कॉलोनी वालों के जाग जाने पर लोग अपने छतो से चोरों पर पथराव करने लगे. तभी एक चोर लैपटॉप लेकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया जिसे कॉलोनी वाले पकड़कर बुरी तरह से मारे पीटे शेष चोर भागने में सफल रहे 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को थाने ले आई चोर ने अपना नाम अजय गुप्ता अलीगंज थाना बक्सा बताया आगे पूछताछ की जा रही है।












