• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, व जिलाधिकारी ने संचारी अभियान शुभारंभ रैली को झंडी दिखाई

Brijesh Singh "Prinsu", and the District Magistrate flagged off the rally to launch the communication campaign

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 1, 2024
in Jaunpur
0
बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, व जिलाधिकारी ने संचारी अभियान शुभारंभ रैली को झंडी दिखाई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, व जिलाधिकारी ने संचारी अभियान शुभारंभ रैली को झंडी दिखाई

जौनपुर,संकल्प सवेरा ।माननीय विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह द्वारा जिला क्षय रोग चिकित्सालय परिसर से संचारी अभियान का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैली में संचारी अभियान के अन्य सहयोगी विभागों जैसे नगर विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सूचना विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों ने प्रतिभाग किया। रैली में सभी विभागों ने अपने प्रचार वाहनों एवं साफ-सफाई, फागिंग, छिड़काव इत्यादि के उपकरणों तथा मशीनों का प्रदर्शन कर साफ-सफाई एवं छिड़काव इत्यादि कार्य भी किया।

जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य 14 विभाग मिलकर गतिविधियां संपादित करते हैं। पंचायती राज विभाग एवं नगर पालिकाओं द्वारा क्रमशः ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में साफ सफाई, एंटी लारवा छिड़काव, झाड़ियों की कटाई, जल भराव का निस्तारण, नालियों की सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का कार्य कराया जाता है।

Oplus_0

शिक्षा विभाग द्वारा नोडल अध्यापक के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई एवं वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही नोडल टीचर बच्चों को हाथ धुलने की प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी देंगे। कृषि विभाग द्वारा चूहे, छछूंदर की रोकथाम हेतु लोगों को संवेदीकृत किया जाता है। पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पालकों को रिहायसी इलाकों से सूकर बाड़े दूर रखने एवं उनमें साफ-सफाई करने हेतु संवेदीकृत किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर गतिविधियां संपादित कराया जाता है। आशा कार्यकर्त्ता घर-घर भ्रमण के दौरान बुखार एवं लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाती हैं। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करती हैं। घरों के अंदर मच्छर पैदा होने की परिस्थितियों की जांच करती हैं।

इस बार संचारी अभियान में स्टाफ डायरिया कैंपेन भी चलाया जा रहा है। स्टाफ डायरिया कैंपेन की थीम/डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओ0आर0एस0 से रखें अपना ध्यान है। डायरिया अभियान के अंतर्गत 5 साल से कम उम्र के बच्चों वाले घरों में आशा द्वारा ओ0आर0एस0 और जिंक का वितरण किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओ0आर0एस0, जिंक कॉर्नर की स्थापना किया जाएगा।
माननीय विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह, जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया है कि वह संचारी अभियान में सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। रैली में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Previous Post

ओमप्रकाश सिंह प्रदेश प्रवक्ता ने जन्मदिवस पर लिया वृद्धों का आशीर्वाद

Next Post

लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.