मैली चादर ओढ़के कैसे..
बृजेश सिंह प्रिंसू की माता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी स्व. शांति सिंह की चैथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन नगर स्थित सिद्धार्थ उपवन में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने स्व. शांति सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एंव युवा कल्याण मंत्री गिरीशचन्द्र यादव, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, पूर्व सांसद वीपी सरोज, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह,
प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह आदि ने स्व. शांति सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में कलाकारों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से वातावरण आध्यात्मिक हो गया।
वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर पराई जाणे रे। मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुॅम्हारे आऊ मैं, तेरा मन दर्पण कहलाये, जैसे भक्ति गीतों से देर रात तक लोग विभोर हो गये। आभार ज्ञापन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने किया।















