संकल्प सवेरा जौनपुर धर्मापुर स्थित कौवापार में समाजवादी शिक्षण संस्थान पर पिछड़ो के मसीहा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों ने पुष्प अर्पित कर मंडल जी को याद किये।
संस्थान के संचालक नितेश यादव ने भी मंडल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किये। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने बच्चों को बताया कि मंडल जी पिछड़ो की आवाज तथा बहुजनो की आवाज को हमेसा उठाते थे। मंडल जी पिछड़ो के मसीहा थे
जिनकी वजह से अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरी तथा शिक्षण संस्थानों में आरक्षण मिला । मंडल जी जमीदार परिवार से होने के बावजूद हमेसा पिछड़ो के पैरोकार रहे। आज जिस तरीके से आरक्षण को खत्म किया जा रहा है, संविधान पर अतिक्रमण हो रहा है इसलिए मंडल जी की जयंती को मनाना और ज्यादा प्रांसगिक है।
मंडल जी एक राजनेता, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री थे। मंडल जी जयंती के अवसर पर मंडल जी के जीवन और मंडल कमीशन पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
संस्थान के संचालक नितेश यादव ने कहा कि मंडल जी जयंती के दिन को सरकार को सामाजिक न्याय दिवस के रूप घोषित करना चाहिए।












