नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलिंपिक के सातवें दिन काफी शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी,तीरंदाजी से लेकर बॉक्सिंग में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। निराशा महिला दिग्गज एमएसी मेरीकोम की हार को लेकर हुआ। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी पर आज सबकी नजरें रहेंगी तो वहीं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से भी भारतीय फैंस को उम्मीद है। बॉक्सिंग मेंं लवलीना और पूजा दोनों ही महिला खिलाड़ी पदक हासिल करने के इरादे से रिंग में उतरेंगी।
दीपिका कुमारी को मिली हार
भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी के व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक की उम्मीद थी लेकिन क्वार्टर फाइनल की हार ने इसे खत्म कर दिया। साउथ कोरिया की सान आन ने भारतीय स्टार को 6-0 से करारी मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ ही भारत का इस इवेंट में पदक जीतने का सपना टूट गया।
(महिला हॉकी) भारत बनाम आयरलैंड
भारत और आयरलैंड के बीच पूल ए में बेहद कांटे का मुकाबला खेला गया। भारत ने नवनीत कौर के गोल की बदौलत यह मैच 1-0 से जीता।
लवलीना ने भारत का पदक किया पक्का
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलाना ने 64 किलो ग्राम भारवर्ग में एक पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ह्यूलियन की चेन को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही इस महिला स्टार ने भारत का एक पदक पक्का कर दिया है