जनपद के सरायखवाजा थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव 04 दिन बाद अम्बेडकरनगर मे नहर मे तैरता मिला
परिजनो मे मचा कोहराम,हत्या कर शव नहर मे फेके जाने की आशंका——
परिजनों ने कहा अपहरण कर मारी गयी है गोली
संकल्प सवेरा, जौनपुर-जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव से 04 दिन पूर्व28 सितंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 17 वर्षीय युवक आदर्श कुमार का शव, अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक नहर में पाई गई है।जनपद अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने मृत् युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजनो को यह मनहूस खबर दी,जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया। जनपद की सराख्वाजा पुलिस ने युवक के पिता अवनीद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन मे लगी थी, सूत्रो की माने तो जिला पुलिस प्रमुख डा0अजयपाल शर्मा ने अनहोनी की आशंका से प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए युवक की खोजबीन हेतु पुलिस की कई टीमे भी गठित की थी।आशंका जताई जा रही है की कही युवक की हत्या करके तो नहर मे शव फेक दिया गया, परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सही सी अपना कार्य की होती तो आज यह घटना नही होती
फिलहाल यह तो पुलिस की जांच व मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अब सवाल उठता है कि युवक का शव किन परिस्थितियों में 80 किमी दूर अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की नहर मे पाया गया यह तो जांच व मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस दुखद घटनाक्रम से पूरे गाँव का माहौल गमगीन है,परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।













