संकल्प सवेरा जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खुनी संघर्ष, महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग दोनों पक्षों से हुए घायल,सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,
क्षेत्र के बड़ागांव हरिजन बस्ती में दो पक्षों का बहुत समय से ज़मीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह एक पक्ष उक्त विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा। लेकिन बात इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले जिसमें एक पक्ष से 52 वर्षीय मनोरमा
पत्नी श्री प्रकाश 23 वर्षीय रचना 20 वर्षीय महिमा पुत्री श्रीप्रकाश 25 वर्षीय नरेन्द्र बहादुर 20 वर्षीय दिनकर पुत्रगण प्रकाश चन्द्र 25 वर्षीय दिनेश कुमार 22 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्रगण श्रीप्रकाश 60 वर्षीय प्रकाश चन्द्र 55 वर्षीय श्रीप्रकाश पुत्रगण लौटूराम वही दूसरे पक्ष से 59 वर्षीय शिवजोर पुत्र रामकेदार 45 वर्षीय तारा पत्नी त्रिभुवन 17 वर्षीय नेहा पुत्री त्रिभुवन 21 वर्षीय बबीता पुत्री राम केदार 55 वर्षीय सावित्री पत्नी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिजोर, तारा, मनोरमा, महिमा, नरेन्द्र, दिनेश, श्री प्रकाश अखिलेश प्रकाश चन्द्र की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले मामले की पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ 147/148/323/504/506/427/308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।