रक्तदान किसी न किसी के जीवन को जरूर बचाता है: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा
देवदूत वानर सेना के रक्तदान शिविर मे उमडा जनसैलाव
संकल्प सवेरा जौनपुर देवदूत वानर सेना एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन काशी प्रांत जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन महाराणा प्रताप व्यायामशाला टीडी कॉलेज में किया गया।

रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे हैं लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा गया कि आज जितने भी लोग रक्तदान कर रहे हैं वे सभी सराहना के योग्य है। रक्तदान के लिए युवाओं का उत्साह देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि मन में किसी चीज को ठान ले तो कोई कार्य कठिन नहीं होता है।

बिना युवाओं के कोई कार्यक्रम अपने मंजिल तक नहीं पहुंचता है। किसी भी कार्य को करने के लिए इच्छाशक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। रक्तदान एक सामाजिक कार्य है इसमें सबको बढ़.चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान किसी न किसी के जीवन को जरूर बचाता है एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जाती है।

इस दौरान 250 लोंगो के द्वारा रक्तदान किया गया सभी से अपील किया गया कि 600 का लक्ष्य प्राप्त करते हुए रक्तदान के गिनीज वर्ल्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया जाए।

हमें विश्वास है की वानर सेना के द्वारा भविष्य में भी अन्य सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया जाएगा जिसमें शासन के द्वारा पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा।

हस्ताक्षर कैंपेन में हिस्सा लिया गया और रक्तदान कर चुके लोगों को प्रमाण.पत्र का वितरण भी किया गया।
इस दौरान जफराबाद विधायक डा हरेन्द्र सिंह ने भी लोगो का उत्साहवर्धन किया व रक्तदान करने के लिए लोगो को आगे आने को कहा। कार्यक्रम केे आयोजक अजित प्रताप सिह ने रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र भी दिए












