धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम एवं अनाथालय स्थल पर किया गया कंबल वितरण

संकल्प सवेरा,जोनपुर।कल्याणी जन सेवा समिति सैदनपुर द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर सतत कम्बल वितरित किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा वास्तविक जरूरतमंदों को चिन्हित कर समिति के द्वारा कंबल वितरण कराया जाता है।
इसी क्रम में आज नगर के सैदनपुर में प्रस्तावित धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम एवं अनाथालय स्थल पर तमाम जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। समिति के प्रबंधक जयमाला ‘प्रखर’ ने अवगत कराया कि समिति द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा
। इसके पूर्व रूहट्टा स्थित कैंप कार्यालय तथा नगर के शिवापार में कंबल का वितरण किया जा चुका है। समिति के संस्थापक डॉ नन्द कुमार मौर्य ने बताया कि जगह-जगह कंबल वितरण कर वास्तविक जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। इस मौके पर राम प्रताप यादव, सभाजीत यादव, विनय कुमार गुप्ता, राजकुमार सेठ, संजय कुमार मौर्य, आशीष कुमार मौर्य, मुकेश दुबे उपस्थित रहे












