बदलापुर! किसानों की पांच सूत्रीय समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम के के मिश्रा को सौंपा!
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में किसान विरोधी कानून वापस लिए जाने, किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ा कर बारह हजार रुपये वार्षिक कराए जाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराए जाने तथा किसानों को सस्ते दाम पर खाद बीज एवं डीजल उपल्बध कराए जाने आवारा पशुओं
के लिए गोशाला बनवाए जाने की मांग की है! मौके पर लालचंद यादव, मनोज कुमार यादव, सीताराम उपाध्याय, तीर्थराज, अमरनाथ, राकेश, श्याम बहादुर, हीरावती, शेष नारायण, श्रीपति, रामजनक, आदि लोग मौजूद थे!












