• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान

BJP's membership campaign from 2nd September to 15th October

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 23, 2024
in Jaunpur
0
2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुआ

जौनपुर,संकल्प सवेरा:  जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने जौनपुर जिला में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 एक सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च किया जाएगा 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा। जिले मे 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा उन्होंने कहां की यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है इस बार जिला मे पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है।

विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा नए प्रयोग करना होंगे कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे विधानसभा  लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है।

एमएलसी विद्यासोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

सर्वप्रथम जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह गुलाब सरोज पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह गीता जायसवाल सुधाकर उपाध्याय सुरेंद्र सिंघानिया राजू दादा उमाशंकर सिंह शशि मौर्य धीरू सिंह मम्मन यादव आमोद सिंह रोहन सिंह रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर सुशांत चौबे अवनीश यादव घनश्याम यादव  मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण एव सदस्यता प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

दो बच्चे की मां एक बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

Next Post

कृपाशंकर सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कृपाशंकर सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं

कृपाशंकर सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.