भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, केपी को मल्हनी से टिकट
जौनपुर,संकल्प सवेरा । जनपद की मल्हनी विधानसभा से पूर्व मंत्री और अच्छे छवि के राजनेता स्व. उमानाथ सिंह के सुपुत्र पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह को प्रत्याशी के रूप में उतार कर भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक लगाने का प्रयास किया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा से डॉक्टर केपी सिंह को लगभग 86 हजार मत प्राप्त हुए थे। उनके व्यक्तित्व को देखते हुए भाजपा के पक्ष मे मतदाताओं की रुझान बढ़ने की प्रबल आशा है। पार्टी का टिकट मिलने से केपी के समर्थको में उत्साह है।
अपने आवास पर बातचीत के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। इसके वजह से मल्हनी में कमल जरूर खिलेगा।












