महगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा “
संकल्प सवेरा सुजानगंज ब्लॉक के घघरिया ग्राम सभा से प्रारम्भ होकर जमालपर ग्राम सभा, रामनगर ग्राम सभा होते हुये चौबेपुर मेन हेड बाजार पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी ।
सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि 2022 में उ०प्र० से भाजपा का सफाया निश्चित है और जनता कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
सभा को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा प्रभारी हीरा लाल पाल ने लोगों से कांग्रेस प्रतिज्ञा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विजय शंकर मिश्रा, शिवम उपाध्याय, डा० प्रमोद के सिंह, डा० कैलाश पाल,रेखा सिंह आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
आयोजक कांग्रेस युवा नेता शिवम उपाध्याय जी ने सभा में आये हुये सभी नेताओं एवम् कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। जिला महासचिव डा० प्रमोद के सिंह ने संचालन तथा कार्यक्रम कि अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेरबहादुर सिंह ने किया।
राम शंकर सिंह, के डी उपाध्याय, नीरज सरोज सुनील पाल, विजय प्रकाश श्रीवास्तव ,जयप्रकाश मिश्रा ,जनार्दन दूबे व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












