’’युवा प्रकोष्ठ संगठन समीक्षा जनसंवाद’’ में की गई संगठन की समीक्षा
भाजपा की जनविरोधी सरकार दलित-पिछड़ा विरोधीः रामकरन निर्मल
मीरजापुर,संकल्प सवेरा । समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल के नेतृत्व में ’’युवा प्रकोष्ठ संगठन समीक्षा जनसंवाद’’ पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर भाजपा की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी, आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने एवं समाजवादी विचारधारा, कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंवाद स्थापित किया गया। संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनाने का शपथ लिया गया।
प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी से जुड़कर सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस सरकार में झूठे मुकदमें लगाकर लगातार लोगों के खिलाफ झूठी कार्रवाई की जा रही है। सपा सरकार आने के बाद झूठे मुकदमें दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात समाजवादी पार्टी के लोहिया
वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने युवजनसभा, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा व लोहियावाहिनी के संगठन संवाद में कही।
उन्होंने कहा पूरे उत्तर प्रदेश चाहे हो बुंदेलखंड, अवध, ब्रज क्षेत्र, पश्चिमांचल या मध्यांचल व पूर्वांचल हो हर जगह दलित और पिछड़ा वर्ग में एका स्थापित हो रही है। सपा की विकास और रोजगार देने के विजन से लोग जुड़ रहे है। हर तबके के साथ प्रदेश का वंचित तबका दलित व पिछड़ वर्ग एक जुट होकर सपा सरकार बनाने में जुट गई है। इस समय प्रदेश में अगर कोई भाजपा को हरा सकती है तो सपा। कहा कि सीएए व एनआरसी मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अगर कोई खड़ा हुआ है तो समाजवादी पाटी ही है।
प्रदेश अध्यक्ष रामकरण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए लोहिया वाहिनी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव के लिए जुटा है। सरकार बनते ही फीस माफी, जातीय जनगणना, ई-ठेकेदारी में आरक्षण, प्रमोशन में रिजर्वेशन की प्रक्रिया लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पंकज उपाध्याय, युथ ब्रिगेड प्रदेश कोधाष्यक्ष विपिन मिश्रा, लोहियावाहिनी कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अतीक खां, छात्रसभा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, रामगोपाल बिन्द, विजयशंकर प्रजापति, रामजी यादव, अरशद अली, अनीस खां, गौरव यादव, रियाज अहमद, संजय यादव, शशांक यादव आदि मौजूद रहे।