• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 23, 2020
in Jaunpur
0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर ।स्थानीय नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व0 मेवालाल साहू के आवास पर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी । इस अवसर पर नगर
पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू समेत अन्य उपस्थित लोगों ने डॉ0 मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । लोगों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया , उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग करने का विरोध किया था ,1953 में डॉ0 मुखर्जी को कश्मीर में घुसने का प्रयास करते समय 11 मई को गिरफ्तार किया गया और 23 जून 1953 को कश्मीर के जेल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी । पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए का हटाया जाना हमारे प्रेरणास्रोत महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजली है । डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमन्त्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और भारत के प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की साजिश के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन जम्मू कश्मीर के शासक अब्दुल्ला के कारागार में 23 जून 1953 को एक “शहीद की मृत्यु” को अंगीकार किया । जनसंघ के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 6 मई 1953 को दिल्ली से कश्मीर मार्च की घोषणा कर दी और कश्मीर की ओर निकल पड़े , उनका स्थान-स्थान पर हजारों लोगों ने स्वागत किया । बिना अनुमति के कश्मीर जा रहे डॉ0 मुखर्जी को नेहरू सरकार ने जालंधर में नजरबन्द कर लिया लेकिन इस लौह आवरण को भेदकर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू के लिए चल पड़े। एक देश मे दो प्रधान-दो निशान-दो विधान नहीं चलेगा के गगनभेदी नारों के बीच हजारों लोगों ने डॉ0 मुखर्जी के साथ कश्मीर में प्रवेश किया । जहां पर शेख अब्दुल्ला सरकार ने उनको गिरफ्तार करके श्रीनगर जेल में बन्द कर दिया । भारत सरकार और कश्मीर सरकार के इस षडयंत्र और डॉ0 मुखर्जी की गिरफ्तारी से पूरे देश में रोष फैल गया। डॉ0 मुखर्जी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय 23 जून को ही आने वाला था की 23 जून की रात में ही जेल में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का निधन हो गया । जनसंघ ने पूरे देश में जांच की मांग को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया परन्तु केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की होने के कारण न्याय नही मिला । अन्ततः 2019 में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस विधान को समाप्त करके एक कलंक को मिटा दिया । ने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र बहुत मजबूत है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में दशकों तक लाखों ऐसे लोग थे जिनको लोकसभा में वोट का अधिकार था लेकिन विधानसभा और स्थानीय निकायों में वोट नहीं डाल पाते थे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह के अमिट निर्णय से अब सभी को अधिकार मिल गए हैं, केन्द्र सरकार के इस दृढ़ निर्णय से जम्मू-कश्मीर में भी जनप्रतिनिधि अब वहां के लोगों द्वारा चुना जाएगा । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द कुमार साहू बच्चा , नगर भाजपा अध्यक्ष सन्तोष कुमार गुप्ता , विहिप के जिलामंत्री विशम्भर दुबे , रंजीत भोज्यवाल , वीरेन्द्र कुमार गुप्त बाबा , सिद्धान्त साहू , संजय चौरसिया , हनुमान दास गुप्त सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Previous Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया:पुष्पराज

Next Post

बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी  डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.