भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा मंत्र को अपनाकर की मानवता की सेवा: सीमा द्विवेदी
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर चल रही है । देश लगातार नित्य नए उंचाईयों को छू रहा है।
वह भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होने आगे कहा कि कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी सेवा के मंत्र को सर्वोपरि रखते हुए देश के हर हिस्से में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। लगातार सेवा कर रहे हैं।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए अच्छे कार्य कर रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू व राज पटेल ने किया तथा संचालन राम नारायण साहू ने किया ।