भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर घर घर जाकर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किये अब तक जिले के 1512 बूथ पर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क किये आज मुख्य रूप से प्रदेश के प्रवक्ता श्री मनीष शुक्ल जी ने बूथ नम्बर 400 पर घर घर जाकर मास्क, सेनेटाइजर और मोदीजी के पत्रक को बांटे, पूर्व सांसद के पी सिंह उमरपुर में सम्पर्क करते हुए केंद्र सरकार के एक साल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए उनके उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बीते छह वर्षो की इस यात्रा में आपने जो मोदीजी के ऊपर आशीर्वाद बनाये रखा है ,अपना प्रेम बढ़ाया है । आपके आशीर्वाद की शक्ति से ही देश पिछले एक वर्ष में ऐतिहासिक निर्णयों और विकास की अभूतपूर्व गति के साथ आगे बढ़ा है। लेकिन फिर भी मुझे पता है कि अब भी बहुत कुछ करना बाकी है। देश के सामने चुनौतिया अनेक है, समस्याएं अनेक है वो दिन रात प्रयास करके देश को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे, इसी क्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल शाहगंज के बूथ नम्बर 211पर सम्पर्क किये, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती उषा मौर्या हैदरगंज में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवम पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र सिंह जी, अनिता रावत जी शाहगंज नगर, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह,शिव गोविंद साहू नगरपालिका अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर ने गौरेया डीह में सम्पर्क किये, रंजना सिंह सुजानगंज में, परविंदर चौहान रामदयाल गंज में,डॉ अंजना श्रीवास्तव हुसेनाबाद, पूर्व मीडिया प्रभारी राजवीर दुर्गवशी ने अपने गृह बूथ पर सम्पर्क करके मास्क एवम सेनेटाइजर वितरित किये, शैल साहू आदि ने सम्पर्क किये।