महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोरदार स्वागत
महाराजगंज,संकल्प सवेरा सर जेपी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने कहा उत्तर प्रदेश के लोगों का महाराष्ट्र के विकास में बड़ा योगदान है।हम भारत के टुकड़े करने वाले अफजल गुरु की जय बोलने वालों के विरोधी हैं। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।सरकारी पैसे से मदरसो में धर्म और शत्रुता की शिक्षा देना गलत है।सरकारी पैसे का उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा के लिए होना चाहिए।तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने देश का बंटवारा कर दिया।देश के सम्मान और अस्मिता के लिए भाजपा कार्य करती है।असंभव माने जाने वाली धारा 370 को हटाकर भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया है।
समान नागरिक संहिता एक देश एक कानून पर भी भाजपा कार्य करेगी। लाउडस्पीकर पर शोर मचाने के बजाय संविधान एवं न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना चाहिए। उधव बाला साहब की राजनीतिक कमाई का उपयोग कर रहे हैं।बाला साहब ने कहा था जिस दिन हम कांग्रेस के साथ जाएंगे। हम समाप्त हो जाएंगे। लेकिन उधव ठीक इसका उल्टा कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा उच्च शिक्षा को संस्कार रोजगार व तकनीक से जोड़ा जाएगा।अतीत के गौरवशाली इतिहास पुरुष व महिला विद्वानों के आचरण व संस्कारों से वर्तमान पीढ़ी को नई शिक्षा के तहत जोड़ा जाएगा। शिक्षा को पूरी तरह रोजगार परक बनाने पर सरकार कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा युवाओं को रोजगार मिला है।
खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा खेल संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है।गांव में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।महिला व पुरुष युवक मंगल दल को सक्रिय कर खेल सामग्री खेल उपकरण उपलब्ध कराकर ग्रामीण खेल व ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जाएग।
इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी को संबोधित किया। इस दौरान सर जेपी महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश जे सिंह द्वारा विद्यालय के विकास पर प्रकाश डालने के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान दयाशंकर सिंह, अतुल दथं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












