संकल्प सवेरा जौनपुर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भूपेंद्र सिंह को मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बनने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगी आगामी लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 80 सीट पर विजय प्राप्त करेगी।और होने वाले नगर पालिका चुनाव में भाजपा हर जगहों पर भारी मतों से जीतेगी












