• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

गुजरात में 80 सीटों पर सिमटेगी BJP: गुजरात के एक्स CM बोले

BJP will be reduced to 80 seats in Gujarat: Ex-CM of Gujarat

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 6, 2022
in Desh-Videsh
0
गुजरात में 80 सीटों पर सिमटेगी BJP: गुजरात के एक्स CM बोले
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गुजरात में 80 सीटों पर सिमटेगी BJP: गुजरात के एक्स CM बोले,

‘आडवाणी से मिला तो वे रोने लगे, उन्हें इस्तेमाल कर फेंक दिया’

संकल्प सवेरा।केशुभाई पटेल….शंकर सिंह वाघेला और नरेंद्र मोदी। एक दौर में ये तीनों करीबी दोस्त हुआ करते थे। तीनों का मकसद गुजरात की सत्ता में BJP को लाना था। 1995 केशुभाई की लीडरशिप में ही पार्टी ने पहली बार गुजरात जीता।

PM मोदी तो केशुभाई को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते रहे। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब हर जीत के बाद केशुभाई का आशीर्वाद लेने उनके घर जाते थे। हालांकि, 2020 में केशुभाई दुनिया को अलविदा कह गए।

2012 में ही उन्होंने BJP छोड़ खुद ही पार्टी बना ली थी। शंकर सिंह वाघेला ने 1996 में BJP छोड़ दी थी। तब से अब तक वे राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, एनसीपी और प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी का हिस्सा रह चुके हैं। इस चुनाव में किसी बड़े दल के साथ नहीं हैं, लेकिन BJP के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

उन्होंने गुजरात के मौजूदा सिनेरियो से लेकर नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी तक पर भास्कर के साथ खुलकर बात की। पढ़िए और देखिए ये इंटरव्यू…
सवाल: आप दावा कर रहे हैं कि गुजरात में BJP चुनाव हार रही है, इसका आधार क्या है?

जवाब: BJP से लोगों का मोहभंग हो गया है, इसलिए पहले फेज में वोटिंग कम हुई। जो लोग बार-बार इनको वोट दे रहे थे, इस बार उन्होंने किनारा कर लिया। सेकेंड फेज में कांग्रेस ने OBC कार्ड भी खेला है।
सवाल: कांग्रेस तो पूरी ताकत से चुनाव लड़ते नजर भी नहीं आई। किस आधार पर उसकी जीत का दावा कर रहे हैं?

जवाब: 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी थी, तब इंदिरा गांधी से लेकर संजय गांधी तक सब हार गए थे। सरकार के खिलाफ माहौल होता है, तब कोई फैक्टर काम नहीं करता। कुछ ऐसा ही माहौल इस बार गुजरात में है। BJP इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा 80 सीटों तक पहुंच पाएगी।

सवाल: प्रधानमंत्री के रोड शो में बहुत भीड़ थी। मोदी फैक्टर तो इस बार भी चलता नजर आ रहा है? जवाब: रोड शो में पब्लिक का आना अलग बात होती है। प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान जानबूझकर एम्बुलेंस रोकी गई। वो पूरा इवेंट प्री-प्लांड था। ऐसे ही PM मोदी चुनाव के पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंच गए। चुनाव में ही मां क्यों नजर आती हैं? क्या जितनी बार गुजरात आते हैं, उतनी बार मां से मिलने जाते हैं? सब मार्केटिंग है। लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करना चाहते हैं।
सवाल: आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने का क्या असर देख रहे हैं?

जवाब: अरविंद केजरीवाल मेहमान हैं और 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मेहमान चले गए। इनका पूरा परिवार RSS की ही विचारधारा का है। कांग्रेस को हटाने के लिए केजरीवाल के साथ प्लानिंग की गई थी। वरना आप ही सोचिए आज तक उनकी पार्टी का लोकसभा में कोई सांसद क्यों नहीं है। पंजाब और दिल्ली में भी इन्हें जिताने में RSS ने मदद की।

सवाल: आपने PM मोदी को मौत का सौदागर कहा, क्यों?

जवाब: वो तो मैंने सोनियाजी के बयान के रेफरेंस में कहा था। मौत का सौदागर मतलब गोधरा का 2002 का दंगा । गोधरा कांड में मारे गए लोगों की जली हुई लाशों को सफेद कपड़े में लपेटकर अहमदाबाद में शवयात्रा निकाली गई। ये कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। तो क्या आप हिसाब-किताब करेंगे। रक्षक ही भक्षक बन गए थे। मेरी जानकारी में तो मुसलमानों ने गोधरा का डिब्बा नहीं जलाया। उस समय हाउस में यह कहा गया कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी।
सवाल: आप और PM मोदी कभी दोस्त हुआ करते थे, ऐसा क्या हुआ कि दुश्मनी हो गई? वजह क्या थी? जवाब: किसने कहा दुश्मनी हो गई । न कल थी न आज है और न कल होगी। जब कॉमन मैन को तकलीफ होगी तो मैं अपने पिताजी और बेटे के खिलाफ भी खड़ा रहूंगा। मेरी 25 साल में नरेंद्र मोदी से पांच बार बात हुई होगी। आखिरी बार दो-तीन साल पहले हुई थी। हमारी बात का मतलब यही है कि माताजी, पिताजी कैसे हैं। बच्चे कैसे हैं। बस यहीं तक। मैंने जिस दिन से BJP छोड़ी है, उस दिन से आज तक किसी से कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया।

सवाल: ऐसा कहा जाता है कि आपके विरोध के कारण नरेंद्र मोदी को गुजरात छोड़ना पड़ा था?

जवाब: BJP में जब हिसाब-किताब होता है तो वो सेंट्रल लीडरशिप और RSS के लोग ही करते हैं। मैंने कहा था कि इनके गुजरात में होने से प्रॉब्लम है। लीडरशिप को भी वो बात सही लगी होगी, इसलिए इन्हें दूसरे राज्यों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया।
सवाल: आप आडवाणी जी से कब मिले थे, उनसे क्या बात हुई थी ?

जवाब: 2016 में उनकी पत्नी कमला जी का निधन हो गया था, उसके बाद मैं उनसे मुलाकात करने गया था, क्योंकि मैंने उनके घर की रोटी खाई है। मैंने तब उन्हें कहा कि अभी मैं सिर्फ दुख में शामिल होने आया हूं, आप जो भुगत रहे हैं, उसकी कथा करने बाद में आऊंगा। ये सुनकर वे रोने लगे। उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया।

मैं प्रधानमंत्री बनता तो उन्हें 6 महीने के लिए PM बनाता और 6 महीने के लिए राष्ट्रपति | उन्होंने पूरी जवानी और पूरी जिंदगी पार्टी को दे दी। वाजपेयी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया, क्योंकि वाजपेयी का कद बहुत ऊंचा था। आडवाणी ने कभी RSS को ओवरटेक करने की कोशिश नहीं की । वाजपेयी तो RSS के खिलाफ भी लिख चुके थे।

सवाल: आडवाणी हमेशा चुप क्यों रहते हैं, मीडिया से

भी कभी बात नहीं करते?

जवाब: आप RSS को नहीं जानते । RSS के प्रचारक मर जाएंगे, तब भी कभी उसके खिलाफ नहीं बोलेंगे। इतनी ताकत सिर्फ अटलजी में थी। जोशी, गडकरी, राजनाथ सिंह किसी में हिम्मत नहीं है कि कोई RSS के खिलाफ

साभार दैनिक भास्कर

Previous Post

हिमाचल चुनाव में कौन मारेगा बाजी? बता रहे हैं एग्जिट पोल्स

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का किया गया आयोजन 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का किया गया आयोजन 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का किया गया आयोजन 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.