वर्ष 2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – अजीत प्रजापति
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा। अंजही मोहल्ला निवासी भाजपा नेता आलोक गुप्ता पिंटू के आवास पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
अजीत प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता का गढ़ बन गया था, लेकिन अब भाजपा सरकार में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सनडाउन की सफलता पर खुशी जताई, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी जनप्रतिनिधि बनता है। भाजपा अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को भी सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर नहीं बल्कि, कार्यकर्ता निर्माण में विश्वास रखती है। इसी विश्वास के कारण भाजपा ने बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनाई।इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, पंकज मिश्रा, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, राजकुमार जायसवाल काजू, रंजीत भोजवाल, आदित्य गुप्ता, अंगद कुमार और राजीव जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।













