• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान बोले- निषाद पार्टी व अपना दल के साथ BJP का गठबंधन

भाजपा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा भी कर दी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 24, 2021
in Uttar Pradesh
0
भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान बोले- निषाद पार्टी व अपना दल के साथ BJP का गठबंधन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद दमदार तरीके से तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी सहयोगी दलों के साथ भी बेहतर तालमेल को लेकर गंभीर है। भाजपा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा भी कर दी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा निषाद पार्टी तथा अपना दल के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बाद भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के दावे को दोहराया। भाजपा तथा निषाद पार्टी के बीच इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन है। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की जा रही है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है। उत्तर प्रदेश का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा। इसके साथ अन्य कई दल भी हमारे सम्पर्क में हैं। प्रदेश में इस बार फिर कमल खिलेगाjagran

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि मैं तो बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश में हूं। अब यहां निषाद पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारी इस गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना बाना बुना है

प्रधान ने कहा कि मैंने तीन दिन में महसूस किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। यह तो दिख गया कि प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जीत महत्वपूर्ण है। केन्द्र तथा राज्य सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव होगा। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर निर्णय होगा। इसके साथ अन्य कई दलों से भी बात चल रही हैं।

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े वर्ष में जितनी तरक्की कर ली है, वह अपने आप में एक मिसाल है। यहां पर शिक्षा के बड़े केंद्र स्थापित हैं। प्रधान ने कहा कि हम किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे वह एमएसपी पर कृषि उत्पाद खरीदकर, जैविक खेती को बढ़ावा देने या कृषि विपणन बुनियादी ढांचे पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए हो। मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी पर किसानों, खासकर छोटे किसानों का आशीर्वाद है

Previous Post

हंत नरेन्द्र गिरि की मौत की जांच सीबीआइ ने संभाली

Next Post

गोमती नदी में बढ़ते जलस्तर व दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से अन्नदाता चिंतित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गोमती नदी में बढ़ते जलस्तर व दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से अन्नदाता चिंतित

गोमती नदी में बढ़ते जलस्तर व दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से अन्नदाता चिंतित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.